ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध उर्वरक का परिवहन, किसानों को बेचने के लिए लाया गया 600 बोरी डीएपी खाद जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

अवैध उर्वरक का परिवहन, किसानों को बेचने के लिए लाया गया 600 बोरी डीएपी खाद जब्त

By Om Prakash Verma Published May 25, 2024
Share
अवैध उर्वरक का परिवहन, किसानों को बेचने के लिए लाया गया 600 बोरी डीएपी खाद जब्त
अवैध उर्वरक का परिवहन, किसानों को बेचने के लिए लाया गया 600 बोरी डीएपी खाद जब्त
SHARE

जगदलपुर। जगदलपुर में खरीफ फसल का सीजन शुरु होने से पहले ही जिले में अवैध उर्वरक का परिवहन शुरू हो गया है। इस पर नियंत्रण करने एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा बीज-उर्वरक एवं कीटनाशक के भण्डारण और वितरण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सक्रियता बरती जा रही है।

इसी कड़ी में बीते 21 मई को विकासखण्ड दरभा के ग्राम केशापुर में मुजफ्फर नगर उत्तरप्रदेश से लगभग 600 बोरी डीएपी लेकर किसानों को विक्रय करने के लिए ट्रक पहुंचा था। जिस पर कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों के द्वारा तत्परता से इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई और अनुविभागीय कृषि अधिकारी तोकापाल सह उर्वरक निरीक्षक योगेश कुमार नाग, सहायक संचालक कृषि लखनघर दीवान एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी जगदलपुर तरुण प्रधान द्वारा मौके पर पहुंच कर संबंधित ट्रक चालक से 600 बोरी डीएपी के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर ट्रक चालक के द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया गया।

जिससे संदेह होने पर 600 बोरी डीएपी को जब्त कर पुलिस चौकी कामानार के अभिरक्षा में रखकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही उक्त जब्त उर्वरक डीएपी का सैम्पल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया है।

उपसंचालक कृषि राजीव श्रीवास्तव ने इस बारे में बताया कि जिले में बीज-उर्वरक एवं कीटनाशक के अवैध भण्डारण एवं परिवहन सहित शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय के प्रकरण पर विभाग द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने किसानों से अपील है कि बीज-उर्वरक एवं कीटनाशक से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखण्ड के कृषि कार्यालय,उपसंचालक कृषि कार्यालय अथवा जिले के बीज-उर्वरक गुण नियंत्रण कक्ष को सूचना दें ताकि विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

Om Prakash Verma May 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur breaking : ओवररेट में शराब की बिक्री, सुपरवाइजर सहित तीन सेल्समेन ब्लैकलिस्टेट
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नक्सलवाद पर साय सरकार की ठोस पहल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?