ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभी तो शुरुआत है! और बढ़ेगा टकराव, कैप्टन और सिद्धू की लड़ाई में फंसी कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अभी तो शुरुआत है! और बढ़ेगा टकराव, कैप्टन और सिद्धू की लड़ाई में फंसी कांग्रेस

By @dmin
Published: August 27, 2021
Share
अभी तो शुरुआत है! और बढ़ेगा टकराव, कैप्टन और सिद्धू की लड़ाई में फंसी कांग्रेस
अभी तो शुरुआत है! और बढ़ेगा टकराव, कैप्टन और सिद्धू की लड़ाई में फंसी कांग्रेस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब में कांग्रेस का संकट बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोध के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने नया नेतृत्व तैयार करने की कोशिश की, पर यह तजुर्बा परेशानी का सबब बनता जा रहा है और इस लड़ाई में पार्टी खुद को फंसा हुआ महसूस करने लगी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कैप्टन और सिद्धू की लड़ाई फिल्हाल खत्म होने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि, दोनों नेताओं में असली झगड़ा टिकट बंटवारे को लेकर शुरु होगा। दोनों अपने-अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाने की कोशिश करेंगे, ताकि चुनाव में जीत के बाद वह विधायकों की संख्या के बल पर मोलभाव कर सके।

पंजाब कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस लड़ाई से पार्टी कार्यकर्ता मायूस हैं। क्योंकि, पिछले तीन-चार माह से पार्टी चुनाव के लिए खुद को तैयार करने के बजाए अंदरूनी कलह से जूझ रही है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है, जब मिलकर मुकाबला करने का वक्त है, तो हम आपस में झगड़ रहे हैं।

पार्टी को पंजाब में जीत का भरोसा था
किसान आंदोलन, भाजपा और अकाली दल में गठबंधन खत्म होना और कैप्टन सरकार के कामकाज की बुनियाद पर पार्टी को पंजाब में जीत का भरोसा था। पर पिछले कुछ माह में जिस तरह अंदरूनी कलह उभर कर सामने आई, उससे पार्टी का भरोसा डगमगाया है। क्योंकि, यह पार्टी के चुनाव फायदे से ज्यादा अहं की लड़ाई बनती जा रही है।

दोनों की लड़ाई में किसी विधायक या नेता का नुकसान न हो
वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को कैप्टन और सिद्धू को बयानबाजी बंद कर तालमेल के साथ काम करने की हिदायत देनी चाहिए। इसके साथ इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि दोनों की लड़ाई में किसी विधायक या नेता का नुकसान न हो। क्योंकि, कैप्टन पूरी कोशिश करेंगे कि उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले या सिद्धू समर्थक विधायकों को टिकट न मिले। सिद्धू कैप्टन समर्थकों के साथ ऐसा करेंगे।

पार्टी को जल्द फैसला लेने की सलाह
पार्टी नेतृत्व को इस बार सख्ती के साथ नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाम कसनी चाहिए। क्योंकि, ताजा विवाद उनके सलाहकारों की वजह से पैदा हुआ है। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने संकेत दिए हैं कि सिद्धू के सलाहकारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, पर पार्टी को इस बारे में जल्द फैसला लेना चाहिए।

ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर की हवा को बनाया विषैला, एक्यूआई 350 के पार
भिलाई में पांच माह का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, वॉशरूम में किराएदारों से ने देखा… जांच में जुटी पुलिस
शहर की दो सड़कों के लिए 10.29 करोड़ स्वीकृत, विधायक वोरा ने कहा- पांच बिल्डिंग एवं धमधा मार्ग का होगा उन्नयन
ओम-द बैटल: मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर की फिल्म की अनाउंसमेंट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर बना पावर हब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Tunnel construction was inaugurated by doing the first blast in Khilani जम्मू-कश्मीर के खिलानी में पहला ब्लास्ट कर टनल निर्माण का किया गया शुभारंभ…. सुद्ध महादेव की राह होगी आसान
Next Article जलवायु परिवर्तन: आइसनेट बताएगा कहां है किस स्तर पर खतरा, मुश्किल होगा हालात पर काबू पाना जलवायु परिवर्तन: आइसनेट बताएगा कहां है किस स्तर पर खतरा, मुश्किल होगा हालात पर काबू पाना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?