ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- मंत्री डॉ. डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- मंत्री डॉ. डहरिया

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
SHARE

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव समापन समारोह 13 मार्च को संपन्न हुआ। इस अवसर पर अम्बिकापुर में संचालित सी-मार्ट, सोहगा गोठान में ह्यूमिक एसिड निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही गोठान कैलेण्डर का विमोचन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मैनपाट महोत्सव की ख्याति साल दर साल बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि इस महोत्सव की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी है। महोत्सव में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ को देश में एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में काम कर रही है। महोत्सव स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिससे इसका लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अवधारणा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत शासन की योजनाओं को लाभ हर व्यक्ति को मिले। योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को होने तथा योजना का क्रियान्वयन अधिकारियों के द्वारा की जाएगी तो इसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा।

संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने मैनपाट महोत्सव की सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मैनपाट महोत्सव के आयोजन से कला संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होने के साथ ही विकास के कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। मैनपाट को आकर्षण का केन्द्र बनाने कि दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव में हर वर्ष नया अध्याय जुड़ते जा रहा है। इस बार महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका क्षेत्रवासियों ने भरपूर आनंद उठाया। महोत्सव में अब हर साल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि मैनपाट महोत्सव का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां अयोजित बेहतरीन कार्यक्रम को लोग आनंद उठाते हैं। जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव का शानदार आयोजन कर सरगुजा के विकास की अवधारणा को प्रस्तुत किया गया है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक रामानुजगंज श्री बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैनपाट अपने प्राकृतिक सुन्दरता के साथ टाउ और आलू की खेती के लिए जाना जाता है। महोत्सव के आयोजन से अब इसका पहचान राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि मैनपाट महोत्सव सिर्फ एक महोत्सव ही नहीं है बल्कि कलाकारों का एक ऐसा महाकुंभ है जहां सैकड़ों कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनता का मनोरंजन करते हैं।

ललिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- मेरी जीवन भर की पूंजी भाभी के इलाज में खर्च हो जाती, यदि आपकी सहायता नहीं मिलती
चॉकलेट डे: प्यार ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद है चॉकलेट….
युद्ध का असर: कच्चे तेल के दाम में फिर लगी आग, पांच फीसदी महंगा हुआ, भारत की बढ़ेगी परेशानी
निगम भिलाई का विशेष स्वच्छता अभियान, इस अभियान से जुड़ रहे लोग
नारायण राणे विवाद: केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश कानूनों से चलता है, महाराष्ट्र सरकार बोली- नहीं करेंगे दंडात्मक कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर बस्तर को विकसित किया जाएगा-मंत्री कवासी लखमा
Next Article राज्यपाल ने सिंधी समाज के सेवा पखवाड़ा का किया उद्घाटन…

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?