ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपराध: 19 साल की बेटी ने पिता के मर्डर के लिए दी सुपारी, 50 हजार देकर उतरवाया मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अपराध: 19 साल की बेटी ने पिता के मर्डर के लिए दी सुपारी, 50 हजार देकर उतरवाया मौत के घाट

By @dmin
Published: July 9, 2022
Share
SHARE

कोटा। कोटा में 19 साल की बेटी ने अपने पिता की सुपारी देकर हत्या करवा दी। युवती ने अपने प्रेमी को ही पिता की हत्या के लिए 50 हजार रुपये दिए। लड़की पिता के नशेड़ी होने और कर्ज से परेशान थी। जिसके बाद उसने पिता की हत्या करने की साजिश की। पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी सहित पांच लोगों की गिरफ्तार किया है।

दो पत्नियां, दो मकान में गई जान
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हत्या के आरोप में मृतक की बेटी शिवानी (19), प्रेमी अतुल उर्फ सेंटी (20) निवासी नापाहेड़ा, ललित मीणा (21) निवासी सुन्दलक जिला बारां, विष्णु भील (21) और विजय सैनी (20) निवासी नांता कोटा से गिरफ्तार किया गया है। मृतक राजेंद्र मीणा सरकारी स्कूल में टीचर था। उसके दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी से बेटी शिवानी है। दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती है।

पिता से बात नहीं करती थी बेटी
राजेंद्र का एक मकान सुल्तानपुर में, जबकि दूसरा मकान बिसलाई गांव में है। सुल्तानपुर वाले मकान में शिवानी अपनी मां सुगना के साथ रहती है। नशे की लत के कारण कर्ज में डूबा राजेंद्र सुल्तानपुर वाला मकान बेचना चाह रहा था। यह घर पहली पत्नी के नाम से है। कर्ज देने वाले पैसे लेने के लिए इसी घर में आया करते थे। इससे शिवानी परेशान थी। नाराज होकर उसने पिता राजेंद्र से बात करना तक बंदकर दिया था। सुल्तानपुर वाला मकान बेचने की जानकारी शिवानी को हुई तो वह नाराज हो गई। उसने अपने पिता राजेंद्र मीणा को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

प्रेमी को दिए 50 हजार रुपये
इसके लिए अपने प्रेमी अतुल मीणा को साथ मिलाया। वारदात को अंजाम देने लिए 50 हजार की व्यवस्था की। अतुल ने ललित मीणा, देवेंद्र,पवन भील सहित अन्य बदमाशों को साथ लिया। जिसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। ललित मीणा, देवेंद्र मीणा, पवन भील के खिलाफ कोटा में अपराधिक मामले दर्ज हैं।

हथियार से हमला कर हत्या
25 जून को तड़के राजेन्द्र मीणा अपनी बाइक से बिसलाई से सुल्तानपुर आ रहा था। रास्ते में बदमाशों ने हथियारों से उस पर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन घायल राजेंद्र को घर लेकर पहुंचे। फिर तबीयत बिगडऩे पर हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पिता की पोस्टिंग से शुरू हुआ था बेटी का प्यार
पुलिस जांच में सामने आया कि शिवानी और उसका प्रेमी अतुल की दोस्ती शिक्षक राजेंद्र की पोस्टिंग से शुरू हुई थी। शिवानी के पिता राजेंद्र मीणा का तीन साल पहले अतुल के गांव नापाहेड़ा में ट्रांसफर हुआ था। यहीं शिवानी और अतुल के बीच में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों तीन साल से एकसाथ थे। वहीं अतुल आपराधिक प्रवृति का है।

तेंदूपत्ता संग्रहण से मोहला में 76 हजार 105 संग्राहक परिवारों ने 63 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक राशि की प्राप्त
नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, जान से मारने की मिली धमकी
लॉकडाउन के बीच महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की वारदातें बढ़ी, संयुक्त राष्ट्र ने रोकने की अपील की
देश में कोरोना के 4,282 केस मिले, 14 की मौत, एक्टिव केस 47 हजार के पार
कोरोना महामारी के खिलाफ सख्त हुई भूपेश सरकार, राज्य के एयरपोर्ट और सीमाओं पर कोविड टेस्ट किया अनिवार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: 99 का चक्कर और इमोशनल ब्लैकमेल
Next Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल हादसों का छ: माह: भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, 152 ने गंवाई जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?