ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनचाहे बालों को हटाने वाली वैक्स को घर पर बनाना है आसान, जानिए पांच तरीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

अनचाहे बालों को हटाने वाली वैक्स को घर पर बनाना है आसान, जानिए पांच तरीके

By Sonu Sahu
Published: December 13, 2022
Share
SHARE

त्वचा के अनचाहे बालों को हटाने का एक लोकप्रिय तरीका वैक्सिंग न सिर्फ डेड स्किन को हटाता है बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। हालांकि, यह तरीका दर्दनाक हो सकता है क्योंकि इस्तेमाल के दौरान इन्हें गरम करके त्वचा पर लगाया जाता है। आइए आज हम आपको घर पर पांच तरह की वैक्स बनाने के तरीके बताते हैं। इनके इस्तेमाल से आप बिना दर्द के वैक्सिंग कर सकेंगे।

Contents
  • चीनी वैक्स
  • शहद की वैक्स
  • फलों की वैक्स
  • चॉकलेट वैक्स
  • एलोवेरा वैक्स

चीनी वैक्स

चीनी वैक्स पार्लर वैक्सिंग की तुलना में कम दर्दनाक होता है और यह आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने समेत इसे मुलायम बना सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दानेदार चीनी, नींबू का रस, नमक और पानी एक साथ पिघलाएं। अब इस मिश्रण को उबालें और तब तक पकाते रहें जब तक कि यह कैरेमल जैसा रंग न ले ले। इसके बाद जब यह वैक्स गुनगुनी सी हो जाए तो इसका इस्तेमाल करें।

शहद की वैक्स

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर शहद की वैक्स से भी आसानी से अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में शहद, नींबू का रस और सफेद दानेदार चीनी को डालकर 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गरम करें। इसके बाद मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसका इस्तेमाल वैक्स की तरह करें।

फलों की वैक्स

फलों से भी वैक्स बनाई जा सकती है और यह सभी तरह की त्वचा पर सूट करती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गरम पैन में दानेदार चीनी, स्ट्रॉबेरी का जूस, नींबू का रस, नमक और पानी को मिलाएं। अब इस मिश्रण को उबालें और तब तक पकाएं जब तक यह अच्छे से गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद फलों की वैक्स तैयार है।

चॉकलेट वैक्स

चॉकलेट वैक्स को बनाने के लिए कोको पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा को गहराई से साफ करने समेत ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गरम पैन में कोको पाउडर, दानेदार चीनी, ग्लिसरीन, नमक और नींबू के रस को मिलाकर मिश्रण को उबालें। इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। फिर इसे ठंडा होने दें और यह तैयार है।

एलोवेरा वैक्स

यह वैक्स घने बालों को आसानी से हटा देगी और त्वचा को मुलायम भी बना देगी। वहीं, इसमें मौजूद जिलेटिन कोलेजन को बढ़ावा देने और त्वचा को निखारने में मदद करेगा। वैक्स बनाने के लिए एक माइक्रोवेव बाउल में जिलेटिन, एलोवेरा जेल और कच्चे दूध को मिलाकर कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। अब इसे अनचाहे बालों पर लगाएं और इसके पूरी तरह से सूख जाने पर इसे धीरे से उतारें।

पहले गोली मारकर की हत्या, फिर लाश को शिवनाथ नदी में फेंका, तीन दिन बाद हुआ हत्या का खुलासा
ब्राह्मण मित्र सखी का महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन
दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
हाथरस की घटना का विरोध…. अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने कैंडल मार्च कर दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे मे मिले 1368 नए संक्रमित, 1636 मरीज हुए डिस्चार्ज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 12 घंटे में तीन छात्रों ने किया सुसाइड, किसी ने खाया जहर तो कोई फंदे पर लटका, डॉक्टर, इंजीनियर बनने हॉस्टल में रहकर कर रहे थे पढ़ाई 12 घंटे में तीन छात्रों ने किया सुसाइड, किसी ने खाया जहर तो कोई फंदे पर लटका, डॉक्टर, इंजीनियर बनने हॉस्टल में रहकर कर रहे थे पढ़ाई
Next Article छत्तीसगढ़ में नोनी सशक्तिकरण योजना का मिल रहा लाभ, गरीब घर की बेटी कर रही है मेडिकल की पढ़ाई

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?