नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर देशवासियों के लिए खास दिन बताते हुए रविवार को कहा कि इसे और यादगार बनाने के लिए संसद में विशेष आयोजन के साथ देशभर में पूरे साल अलग -अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मोदी ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा,दो दिन बाद 26 नवम्बर है। यह दिन पूरे देश के लिए बहुत ख़ास है। हमारे गणतंत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन को हम ‘संविधान दिवसÓ के रूप में मनाते हैं। इस बार का ‘संविधान दिवसÓ अपने आप में विशेष है क्योंकि, इस बार संविधान को अपनाने के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर संसद में विशेष आयोजन होगा और फिर साल भर पूरे देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, इस अवसर पर हम संविधान सभा के सभी सदस्यों को आदरपूर्वक नमन करें, अपनी श्रद्धा अर्पित करें। भारत का संविधान ऐसा है जो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करता है और यह हमारे संविधान निर्माताओं की दूरदर्शिता की वजह से ही सुनिश्चित हो सका है। उन्होंने उम्मीद जतायी, संविधान दिवस हमारे संविधान के आदर्शों को कायम रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को बल दे। यही सपना तो हमारे संविधान निर्माताओं ने देखा था।
संविधान दिवस पर संसद में होगा विशेष आयोजन
Leave a comment