भिलाई। अन्य पिछड़ा व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को तलाश करने एक बार रिसाली निगम के कर्मचारी मैदान में है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर छुटे हुए वार्ड 27 मैत्रीनगर व वार्ड 28 शक्ति विहार में सघन सर्वे कर सूची तैयार किया जा रहा है। सर्वे के बाद ऑनलाइन एंट्री का कार्य किया जाएगा।
नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निकाय चुनाव की वजह से निगम क्षेत्र के मैत्रीनगर और शक्ति विहार कॉलोनी में सर्वे का कार्य रूक गया था। आर्थिक सर्वेक्षण में कोई छुटे न इसलिए वे दोनो वार्ड में नए सिरे से सर्वे कराने के निर्देश दिए है। सर्वे का कार्य राजस्व विभाग के प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा व संजय वर्मा के नेतृत्व वाली टीम कर रही है।

टंकी ऑफिस में काउंटर
सर्वे के दौरान कई परिवार के घरों में ताला लगा मिला। ऐसे वंचित परिवारों के लिए श्याम नगर स्थित कार्यालय में काउंटर बनाया गया है। जहां परिवार के सदस्य आर्थिक सर्वेक्षण फार्म भरकर जमा कर सकते है। काउंटर प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी किशोर रामटेके को बनाया गया है।

12094 का ऑनलाइन
शासन द्वारा कराए जा रहे सर्वे में अब तक 12 हजार 94 परिवार को चिन्हित कर ऑनलाइन करने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि निगम के अधिकारी-कर्मचारी हर हाल में 5 जनवरी 2022 तक सर्वे कार्य पूर्ण कर ले।
पार्षद की ले सकते है मदद
रिसाली निगम में चुनाव में पार्षद निर्वाचित हो चुके है। सर्वे में छुटे हुए वंचित परिवार पार्षद से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकते है। साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण सूची में अपना नाम जुड़वा सकते है।