भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गुरुवार की सुबह सेक्टर 10 पहुंचे। जहां वे आम नागरिकों से मिले। उनका हालचाल जाना। सब के साथ बैठक कर चाय पीते हुए चाय की चुस्की के साथ भिलाई की भलाई के विषय पर लंबी चर्चा की। इससे पहले भिलाई नगर विधायक यादव ने वार्ड के वरिष्ठ जानो को प्रणाम किया।
बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप विधायक नहीं हमारे बेटे जैसे है। आप नागरिक की तरह वार्डों में बड़ी आसानी से मिल जाते है। आप पहले ऐसे विधायक है जिनसे मिलना बात करना काफी आसान है। आम नागरिकों की समस्या सुनते है और समाधान भी करते है। सेक्टर 10 में पहले कुछ भी नहीं था। लेकिन आप जब से विधायक बने है। तब से सेक्टर 10 में जमकर विकास कार्य हो रहा। यहांकई विकास कार्य हुए। जहाँ दुर्गा माता स्थापित की जाती है। वहा पर शेड का निर्माण कराया गया। वार्ड में गार्डन से लेकर सभी जरूरी सुविधाओं के साथ सभी सड़क किनारे पाथवे बनाया जा रहा है। पेवर ब्लाक लगाया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों के लिए क्षेत्र वासियो ने विधायक का आभार जताया।
स्केटिंग ग्राउंग का निर्माण
भिलाई विधायक श्री यादव जब सेक्टर 10 पहुंचे तो लोग उन्हें देख कर आने लगे। सब के साथ विधायक श्री यादव चाय दुकान में बैठकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। वार्ड और शहर में विकास हो रहा है या नहीं आदि विषयों की जानकारी ली लोगों ने विधायक श्री यादव से कहा कि आप के विधायक बनने के बाद से लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में कई विकास हुई और अभी भी तेजी से काम हो रहा है।

युवाओ के साथ खेले क्रिकेट,जमकर मारे चौके छक्के
चाय पर चर्चा के बाद विधायक श्री यादव ने देखा कि कई युवा सेक्टर 10 मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। विधायक श्री यादव भी उनके साथ क्रिकेट खेल। जमकर चौके छक्के मारे। खेल समाप्त होने के बाद विधायक श्री यादव युवाओं के साथ बैठ कर चर्चा की। युवाओं ने कहा भी पहले से अब सेक्टर 10 और भिलाई बदल गई है। लगातार विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह,कोट्रा रॉव आदि उपस्थित रहे।
जनता की समस्या को दूर करने का प्रयास
आमजनो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। भिलाई की भलाई के लिए हम सब लगातार प्रयास रत है इसका परिणाम भी दिखने लगा है।
देवेंद्र यादव भिलाई नगर विधायक




