दुर्ग। दुर्ग शहर युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर युवाओं ने सद्भावना पद यात्रा निकाल कर किया नमन। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा के नेतृत्व पर दुर्ग शहर युवा कांग्रेस सद्भावना पदयात्रा करते हुए दुर्ग शहर की जनता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों पर चलने का संदेश दिए संदीप वोरा ने कहा 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था बापूजी हमेशा लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन उनके कुछ प्रमुख आंदोलन ने जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव कमजोर करने में बड़ा रोल अदा किया
गांधीजी ने भारतीय समाज में व्यक्त छुआछूत जैसी बुराइयों के लिए प्रति लगातार आवाज उठाई और चाहते थे ऐसा समाज बने जिससे सभी को बराबरी का दर्जा हासिल हो क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है। उन में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। इस सद्भावना पदयात्रा पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, राजकुमार पाली ,अजय मिश्रा, अल्ताफ अहमद ,शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं युवा नेता मोहित वालदे, गौरव उमरे जी, मोतीलाल हिरवानी ,चिराग शर्मा, कमल शर्मा ,आदिल चौहान ,जफर खान ,अमित साहू ,भरत राजपूत, सोमेश निर्मलकर, राज ठाकुर ,महेंद्र वर्मा, एनी पीटर ,छाया चौधरी ,मीना पाल, विकास यादव एवं अन्य युवा नेता गण पदयात्रा पर शामिल रहे