भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 214 नए केस सामने आए हैं। एक दिन में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है। सर्वाधिक मामले दुर्ग जिले से मिले हैं। यहां से 70 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पुराने सैंपल रिपोर्ट के आने के कारण दैनिक मामलों इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 4 दिन की पेंडिंग रिपोर्ट के कारण मामले बढ़े हैं। इसमें 29, 30 व 31 जुलाई और 1 अगस्त की रिपोर्ट शामिल है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट देरी से जारी हुई है। इसलिए आंकड़ा अधिक दिख रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में 22,412 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 214 लोगों में संक्रमण की पुष्ट हुई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं। रायपुर में 39, बिलासपुर में 19, जांजगीर-चांपा में 12, रायगढ़ में 9 और कांकेर के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक प्रदेश के 10 लाख 2 हजार 222 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9 लाख 86 हजार 778 लोग ठीक हो चुके हैं। 157 लोगों को कल ही डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 919 हो गई है।
कोरोना के दैनिक मामलों में अचानक वृद्धि… प्रदेश में मिले 214 नए केस… दुर्ग में सर्वाधिक 70 मामले
