ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय खाद्य निगम की तत्परता से जरूरतमंदों को मिली मदद…. कोरोना संकट में भी भारतीय खाद्य निगम पूर्वी अंचल ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धियां
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन
July 8, 2025
बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
July 8, 2025
नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील
July 8, 2025
युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला
July 8, 2025
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया
July 8, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय खाद्य निगम की तत्परता से जरूरतमंदों को मिली मदद…. कोरोना संकट में भी भारतीय खाद्य निगम पूर्वी अंचल ने हासिल की रिकॉर्ड उपलब्धियां

By @dmin Published July 5, 2021
Share
Food Corporation of India's promptness helped the needy.... Even in Corona crisis
Food Corporation of India's promptness helped the needy.... Even in Corona crisis
SHARE

अप्रैल-जून के बीच पांच राज्यों के 21 करोड़ लाभार्थियों तक 35 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण

कोलकाता / पटना । भारतीय खाद्य निगम पूर्वी अंचल ने कोरोना महामारी के दौर में भी रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की और महामारी से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को इससे उबरने में मदद की. पूर्वी अंचल ने इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के 1341 खाद्यान्न रेक यानी 35 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण किया और देश के 5 राज्यों के 21 करोड़ लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया. इतना ही नहीं इस वर्ष महामारी के संकट के बावजूद खाद्यान्न अधिप्राप्ति में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई.

इस संबंध में भारतीय खाद्य निगम पूर्वी अंचल के कार्यपालक निदेशक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम, पूर्व अंचल के अंतर्गत पांच राज्य बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम आते हैं। उपरोक्त राज्यों में लगभग 21 करोड़ लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए लगभग 21 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) खाद्यान्न का आवंटन किया गया था। खाद्यान्नों का आवंटन संबंधित राज्यों को उनकी आहार वरीयता के अनुरूप किया गया है। सिक्किम में सिर्फ चावल की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा चावल के मामले में, इस योजना के तहत पसंदीदा किस्म – अंशत: उबला /अरवा को उपलब्ध कराया जा रहा है।

भारतीय खाद्य निगम, पूर्व अंचलने अप्रैल-जून 2021 की अवधि के दौरान 1,341 खाद्यान्न रेक यानी 35 लाख मीट्रिक टनखाद्यान्न को वितरित किया ताकि लॉकडाउन और अन्य बाधाओं के बावजूदपी.एम.जी.के.ए.वाई.-3 और अन्य योजनाओं के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अप्रैल 2021 से जून 2021 की अवधि के दौरान निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 13,617 मीट्रिक टन स्टॉक यानी लगभग 1000 ट्रक से खाद्यान्न को सड़क मार्ग से सिक्किम ले जाया गया।

इसी अवधि के दौरान ओडिशा से 167 राइस रेक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तथा पूर्वी राज्यों सहित अन्य क्षेत्रों में भी भेजे गए हैं। उपरोक्त प्रयासों ने सुनिश्चित किया कि 20.62 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न, पी.एम.जी.के.ए.वाई.-3 योजना के तहत आवंटन/ मांग का 100त्नराज्यों को मुफ्त में वितरण के लिए दिया जा सके. बिहार को 8.71 लाख मीट्रिक टन, झारखंड-2.64 लाख मीट्रिक टन, ओडिशा-3.23 लाख मीट्रिक टन, पश्चिम बंगाल-6.00 लाख मीट्रिक टन तथा सिक्किम को 0.04 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया.

श्री सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार ने लाभार्थियों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रति लाभार्थी 5 किलोग्राम की दर से अतिरिक्त आवंटन बढ़ाया है। यह अतिरिक्त आवंटन और पांच महीनों की अवधि के लिए अर्थात जुलाई 2021 से नवंबर 2021 तक प्रदान किया जाएगा। सामान्य आवंटन के अलावा 21.46 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 30.17 लाख मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन दिया गया है। पहले की तरह यह अतिरिक्त आवंटन लाभार्थियों को पूर्णत: मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में लिफ्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और जल्द ही झारखंड और सिक्किम में शुरू होने वाली है। बिहार को 8.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया है वहीँ झारखंड को 2.64, ओडिशा 1.08, पश्चिम बंगाल को 9.03 लाख मीट्रिक टन आवंटन किया गया . बिहार को 13.07 लाख मीट्रिक टन चावल आवंटित किया गया है वहीँ झारखंड को 3.96, ओडिशा 7.03, पश्चिम बंगाल को 6.02 और सिक्किम को 0.09 लाख मीट्रिक टन आवंटन किया गया .

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने कोविड महामारी की दूसरी लहर के कारण लाभार्थियों को होने वाले आर्थिक संकट को दूर करने के लिए पी.एम.जी.के.ए.वाई.-3 की शुरुआत की। इस योजना के तहत, एन.एफ.एस.ए. एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत नियमित आवंटन के अतिरिक्त मई एवं जून 2021 माह के लिए प्रति लाभार्थी 5 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन किया गया। यह अतिरिक्त आवंटन लाभार्थियों को पूर्णत: मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। भारत सरकार इस खाद्य वितरण के लिए खाद्य सब्सिडी, राज्य के भीतर परिवहन और डीलर के मार्जिन/अतिरिक्त डीलरों के मार्जिन पर खर्च होने वाली पूरी लागत,राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों पर बिना किसी वित्तीय बोझ को स्वयं वहन करेगी।

कार्यपालक निदेशक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इसके अलावा, अंचल के विभिन्न राज्यों में केंद्रीय पूल के अंतर्गत खाद्यान्नों की खरीद भी की गई है। बिहार राज्य में आर.एम.एस.2021-22 के दौरान अब तक की सबसे अधिक 4.56 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। यहां पर पिछले सत्र के दौरान 0.05 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। इस वर्ष केंद्रीय पूल के तहत 35.59 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जबकि पिछले वर्ष यह 20.02 लाख मीट्रिक टन थी। झारखंड में केंद्रीय पूल के तहत 6.28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जबकि पिछले वर्ष यह 3.80 लाख मीट्रिक टन थी। ओडिशा में केंद्रीय पूल के तहत 77.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जबकि पिछले वर्ष यह 70.57 लाख मीट्रिक टन थी। पश्चिम बंगाल क्षेत्र में केंद्रीय पूल के तहत 23.29लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

इस प्रकार, महामारी की दूसरी लहर से उपजी चुनौतियों के बावजूद, ओडिशा, बिहार और झारखंड में यास चक्रवात के प्रभाव के बाद, बिहार में बाढ़ जैसी स्थिति, सिक्किम में भूस्खलन व अन्य बाधाओं के बावजूद, पूर्वी क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम के प्रचालन, खाद्य योद्धाओं द्वारा कोविड-19 के दिशानिर्देशों तथा प्रोटोकॉलका पालन करते हुए, महामारी से प्रभावित लोगों के संकटों को कम करने के लिए सतत् प्रयास जारी हैं।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन

बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील

युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला

मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया

@dmin July 5, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government showed strictness about Twitter for not following the new IT rules केंद्र ने कोर्ट में कहा: नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन करने में नाकाम रहा ट्विटर इंक
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल भारत में कोरोना: 111 दिनों बाद मिले सबसे कम 34,703 नए मरीज, रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 प्रतिशत हुआ
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

#BhilaiNews  #SeemantKashyap  #KPNews  #GroundReport  #ViralNews #cgnews
#BhilaiBuzz   #LocalUpdate  #BreakingNews  #ChhattisgarhNews  #RealIndia
Bhilai में पैग कम बनाना पड़ा भारी...Ground पर अलग ही माहौल... | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन

July 8, 2025

बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

July 8, 2025

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील

July 8, 2025

युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला

July 8, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?