धमधा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन अनुसार केंद्र में मोदी सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा एक दिवसी चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने बताया किदेश की जनता बढ़ती हुई महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमत से सभी आम जन परेशान ह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमे लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है।
ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा हमारे मुख्यमंत्री के शानदार ढाई साल के विकास कार्यो को और किसानों के हित मे जो कार्य कर रहे है उसे पचा नहीं पा रही है। साजा विधानसभा के सभी गांव में केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा करवाए जा रहे कार्यों से भाजपा बौखला गई है। कांग्रेस की सरकार किसानों एवं गरीबों की सरकार है। हमेशा गरीबों के हित मे कार्य करती है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा हमेशा से पुंजिपतियो को लाभ दिलाने के लिए गरीब जनता का शोषण करते आई है।
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, राज्य बागवानी के सदस्य जालम सिंह, जिला पंचायत सभापति शमशीर कुरेशी, महेश कौशल, युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन संतोष राणा, दिलीप वर्मा, धर्मेंद्र साहू, अगनु पाल, कामदेव साहू, संतलाल बंजारे, धर्मपाल सोनी, रोहित वर्मा, दिलीप वर्मा,जीवन निर्मलकर,अनिल वर्मा,तुलाराम सोनवानी,ओमप्रकाश ठाकुर,कमल किशोर चंदेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित था।
महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांगेस कमेटी धमधा का प्रदर्शन…. चक्काजाम कर मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी




