चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सुखबीर सिंह बादल की शिरोमणी अकाली दल और मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने गठबंधन किया, 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 117 सीटों में से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 20 सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गठबंधन का ऐलान करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने इसे पंजाब की राजनीति का एक नया दिन बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। पंजाब की राजनीति का बड़ा टर्न है। इस दौरान बसपा के जेनरल सेक्रेट्री सतिश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे।
पंजाब में हो गया अकाली दल और बसपा के बीच गठबंधन, सीटों का बंटवारा भी फाइनल, सुखबीर बादल ने किया ऐलान




