नईदिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का कथित क्लब हाउस चैट वायरल हो रहा है। क्लब हाउस चैट के दौरान आर्टिकल 370 पर बयान को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। दिग्विजय सिंह इस वायरल ऑडियो में वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे।
भाजपा नेता और पार्टी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दिग्विज सिंह के कथित क्लब हाउस चैट का ऑडिया जारी किया है। अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर किया और लिखा कि क्लब हाउस चैट में राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में यही तो पाकिस्तान चाहता है।
वायरल कथित क्लब हाउस चैट के ऑडियो में दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर से जब धारा-370 हटाई गई, तब लोकतंत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया गया। इस दौरान न ही इंसानियत का तकाजा रखा गया और न ही इसमें कश्मीरियत का ख्याल रखा गया। सभी को सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया। अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, तो हम इस फैसले पर फिर से विचार करेंगे और आर्टिकल 370 बहाल करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस ऑडियो चैट को ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा कि दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 बहाल करने पर पुनर्विचार की बात कही। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है। वहीं केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है।
दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट वायरल… धारा 370 पर कह दी यह बात…. भाजपा ने कहा कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान… जाने क्यों हो रहा है बवाल




