भिलाई। लंबे इंतजार के बाद भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का एलान कर दिया गया है। भिलाई शहर जिला की जंबो कार्यकारिणी में 250 लोगों को मौका मिला है। भिलाई शहर जिला कार्यकारिणी में एक कोषाध्यक्ष 12 उपाध्यक्ष, 42 महामंत्री, 36 संयुक्त महामंत्री, 97 सचिव, 5 प्रवक्ता, 7 सोशल मीडिया प्रभारी, 30 विशेष आमंत्रित सदस्य व 12 स्थाई आमंत्रित सदस्यों व 8 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति हुई है। पूरी कार्यकारिणी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के करीबियों को मौका दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार अतुल चंद साहू को जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महामंत्रियों में प्रमुख नाम एनएसयुआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमीत पवार का है। सुमीत पवार सहित 42 लोगों को महामंत्री बनाया गया है। पूर्व एमआईसी मेंबर केशव बंछोर और मुकेश चंद्राकर को महामंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार राजेश शर्मा को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। राजेश शर्मा के साथ चार अन्य लोगों को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। सुभाष साव सहित 12 लोगों को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं का बेहतर तालमेल दिखाया गया है।
स्थाई आमंत्रित सदस्यों में सीएम बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
स्थाई आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री गुरु रूद्र कुमार, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, प्रदीप चौबे, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी व हेमंत बंजारे को शामिल किया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, अरुण सिसोदिया, धर्मेंद्र यादव, राधारमण चौबे, आरएस शर्मा, लक्ष्मण चंद्राकर, नीता लोधी, सीजू एंथोनी, मोहनलाल गुप्ता, बृजमोहन सिंह, जेआर साहू, गुलाबराव सोनारे, महेश जयसवाल, केके झा, आरबीके राव, वासु दलाई, बैजनाथ शुक्ला, जमील अहमद, आदित्य सिंह, अमीर चंद अरोरा, गनी खान, बलदेव साहू, जगमोहन साहू, टेकराम साहू, इतवारी देवांगन, मोहम्मद शाहिद, पवन चौबे, वाईके सिंह व के कोटेश्वर राव को शामिल किया गया है।