भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू के मुख्य अतिथ्य में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। संजय नगर सुपेला, कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला, सरपारीय ब्राह्मण महिला समाज, शास्त्री अस्पताल सुपेला सहित अन्य स्थलों पर कार्यक्रम हुए। इस दौरान महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती तुलसी साहू का नागरिक अभिनंदन भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सम्मान कार्यक्रम में श्रीमती तुलसी साहू जी ने नारी सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं का योगदान अमूल्य है। महिलाएं घर में हो या बाहर वे अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं।महिलाओं को और भी सशक्त बनने की आवश्यकता हैं। यह तभी संभव हैं जब परिवार के हर छोटे-बड़े निर्णय में उनकी भी सहमति ली जाए। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाएं,काँग्रेसजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम
