मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच टकराव का एक नया मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देहरादून जाने के लिए सरकारी विमान के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी है, जिसके बाद खुद कर्मशियल फ्लाइट बुक करके उन्हें जाना पड़ा। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम से महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से राज्यपाल और उद्धव सरकार में टकराव देखने को मिल सकती है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राज्य सरकार के प्लेन से आज देहरादून जाना था। मगर जब वह मुंबई एयर पोर्ट पर पहुंचे, तो उनसे कहा गया कि उन्हें प्लेन से देहरादून के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके बाद उन्होंने कर्शियल फ्लाइट बुक की और फिर देहरादून के लिए रवाना हुए।
उत्तराखंड जा रहे थे राज्यपाल कोश्यारी
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे थे। वह उस समय सरकारी विमान में थे। हालांकि, पता चला है कि ठाकरे सरकार ने राज्यपाल की यात्रा को अनुमति नहीं दी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्यपाल की हवाई यात्रा को अनुमति नहीं दी। हैरानी की बात ये है कि राज्यपाल कोश्यारी को विमान में चढऩे के बाद पता चला कि उन्हें इससे जाने की अनुमति नहीं है।

ठाकरे सरकार ने रीति-रिवाजों और परंपराओं पर किया हमला: प्रवीण दरेकर
भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, ‘यह बदला लेने की अधिकता है। मैंने कभी ऐसी प्रतिशोधी सरकार नहीं देखी। राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, उसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। ठाकरे सरकार ने रीति-रिवाजों और परंपराओं पर हमला किया है।




