दुर्ग। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी उफान पर है। तीन जलाशयों से छोड़े गए पानी के कारण महमरा एनीकट पर पानी 8 फीट की ऊंचाई से भी अधिक बह रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन जरूरी एहतीयात बरत रहा है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने शिवनाथ नदी में बढ़तें जलस्तर का निरीक्षण किया।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंंने शिवनाथ नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गणपति विसर्जन के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण आम लोगों को नदी के आस पास जाने से रोका जाना चाहिए। इसके लिए पुल के पास बेरिकेड्स लगाकर आवागमन को रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन को देखते हुए नदी के आसपास विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए।




