
भिलाई। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व युवाओं के प्रणेता जितेन्द्र साहू ने आज अपना जन्मदिन बेहद ही सादगी के साथ मनाया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जितेन्द्र साहू के निवास पर दोहरी खुशियां दिखी। स्वतंत्रता दिवस के जश्र के बीच यूथ कांग्रेस वैशाली नगर के अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में 40 पौंड का केक काटा गया। छत्तीसगढ़ के नक्शे के रूप में बने इस केक में दुर्ग जिला उभर कर दिख रहा था। केक की सुंदरता ऐसी थी कि हर किसी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने अपने जन्मदिन परयूथ कांग्रेस वैशाली नगर के अध्यक्ष अमित जैन सहित तमाम कार्यकर्ताओं के इस आकर्षक भेंट के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूथ कांगे्रस कार्यकर्ताओं का अपनापन देख अभिभूत हो रहा हूं। यूथ कांग्रेस के सभी साथियों ने मेरे जन्मदिन को यादगार बना दिया। स्वतंत्रता दिवस की खुशी के साथ अपना जन्मदिन मनाना एक अलग ही अनुभव है।
निवास पर रही दिनभर चहल पहल
प्रदेश कांगे्रस महासचिव जितेन्द्र साहू के जन्मदिन पर उनके निवास पर दिन भर चहल पहल रही। कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार बधाई देने उनके निवास पर आते रहे। इस दौरान प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारियों सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया। वैशाली नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित जैन के साथ पंकज गौर, हर्ष यादव, बाला, कुणाल पटनायक, शोएब खान, सोहेल खान, रूपेश कुमार, शिव शंकर, पिंटू रजक, कुणाल गजभिये सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।





