मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होने मथुरा गए थे। नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग प्रशासन व सरकार में हड़कंप मच गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम सर्वज्ञ राम मिश्रा से बात कर सभी सुविधाएं देने को कहा है। डीएम ने हाल-चाल जाना है। महंत को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मथुरा के डीएम का कहना है। महाराज जी को कुछ फीवर था। तत्काल डॉक्टरों की टीम यहां भेजी गई। उन लोगों ने छानबीन की, दवाइयां भी दीं। फीवर नॉर्मल है इस वक्त। सांस लेने में हल्की समस्या है। ऑक्सीजन लेवल भी सैचुरेटेड है। कोई ऐसी गंभीर बात नहीं है।




