भिलाई। प्रदेश का पारंपरिक त्योहार कमरछठ आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने प्रदेश वासियों को कमरछठ पर्व व हलषष्ठि की बधाई दी हैं। कमरछठ पर्व का उल्लेख करते हुए श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि कमरछठ का पर्व मताओं द्वारा संतान की खुशहाली की कामना का पर्व है। इस मौके पर माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए दिनभर उपवास रखती हैं और उनकी खुशहाली की कामना करती है।
श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि कमरछठ का पर्व प्रदेश की संस्कृति का सूचक है। बच्चों की लंबी उम्र के लिए माताओं द्वारा किया जाने वाला छत्तीसगढ़ी संस्कृति यह ऐसा पर्व है जिसे हर जाति और वर्ग के लोग मनाते हैं। यह पर्व हलषष्ठी हलछठ, कमरछठ या खमरछठ नाम से भी जाना जाता है। श्रीमती तुलसी साहू ने इस पर्व पर उपवास करने वाली सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवार की खुशहाली की कामना की।