भिलाई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक अहम पड़ाव अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। 9 अगस्त 1942 के दिन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ों आंदोलन की घोषणा करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को करो या मरो का नारा दिया था। इस विशेष पल का याद करते करते हुए भिलाई शहर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष तुलसी साहू ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-9 स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई अगस्त क्रांति दिवस के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी ने एक अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया और दूसरी ओर स्वतंत्रता सेनानियों को करो या मरो का नारा दिया। यह वो समय था जब देश में आजादी की लड़ाई चरम पर थी ओर अंग्रेजों को अपनी हुकूमत छिनती नजर आ रही थी। श्रीमती तुलसी साहू ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों को याद किया और देश के लिए अगस्त क्रांति दिवस के महत्व को बताया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व महापौर नीता लोधी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सीजू एंथोनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




