बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने किया रुद्राभिषेक

भिलाई। सावन का महीना आज से शुरू हो रहा है। भगवान शिव की आराधना का विशेष माह और पहले दिन सोमवार को मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना का दौर चला। इस विशेष दिन को और विशेष बनाया बोलबस सेवा और कल्याण समिति ने। पावर हाउस स्थिति माता राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की आराधाना का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने इस मौके पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने सुबह 10 बजे पूजा प्रारंभ की। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कैलाश मानसरोवर के जल सहित 101 लीटर दूध, सवा लीटर शहद, दही, सवा लीटर घी, सवा लीटर गंगा जल, सवा दो किलो चंदन, भांग, बेलपत्र, धतूरा से आदि से किया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ को 51 किलो मोतीचूर के लड्डू भी चढ़ाया गया। इस खास मौके को और खास बनाने प्रदेश के पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा भी मौजूद रहे। दया सिंह के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना कर उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




