भिलाई। कोरोना संक्रमण के दौर में अब तक प्रदेश भर में 12 नए मरीजों की पहचान की गई है। वहीं अलग अलग कोविड अस्पतालों से 74 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब प्रदेश में एक्टिव केस 806 है। वहीं प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2419 है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज मिले 12 मरीजों में जांजगीर चांपा से 5, रायगढ़ व रायपुर से 3-3 व कोरबा से एक मरीज है। आज डिस्चार्ज हुए 74 मरीजों को मिलाकर अब तक प्रदेश भर में 1601 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं प्रदेश में अब तक 12 मरीजोंं की मौत हुई है।
