बेंगलुरु । टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाये हैं। विराट यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने यह रिकार्ड बनाया था। विराट ने 245 वें मैच की 236वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। विराट ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और विश्व के पांचवें खिलाड़ी हैं। इस सूची में सचिन शीर्ष पर हैं जिन्होंने 463 मैचों की 452 पारियों में 145 बार ऐसा किया है। सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं विराट ने अभी तक अपना 57वां अर्धशतक लगाया और वहीं इसके साथ उन्होंने 43 शतक भी लगाए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा 118 बार (25 शतक और 93 अर्धशतक), ऑस्ट्रेलिय के रिकी पॉन्टिंग 112 बार (30 शतक और 82 अर्धशतक), दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस (17 शतक और 86 अर्धशतक) भी पहले ऐसा कर चुके हैं। कोहली ने इसके साथ ही एकदिवसीय में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
विराट ने 100वीं बार बनाये 50 से ज्यादा रन
By
@dmin
You Might Also Like
@dmin
Advertisement
- भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में बसंत पंचमी उत्सव का भव्य आयोजन
- कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने 6 वार्डों में किया जनसंपर्क
- शहर का हर कोना संजो रहा भिलाई इस्पात संयंत्र: टाउनशिप के चौकों और सड़कों का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण
- बाबा बागेश्वर की शरण में अतुल पर्वत…
- द्वितीय आदिवासीय जनजातीय महोत्सव 2025 का रंगारंग हुआ आगाज
- महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट समेत 20 बड़ी घोषणाएं, विधायक रिकेश सेन ने कहा – निकाय की तस्वीर बदलेगी, मील का पत्थर साबित होगा “अटल विश्वास पत्र”
- केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग व भावी पीढ़ी के लिए लाभदायी- देवेश मिश्रा
- देश की प्रगति के साथ-साथ किसान, युवा, महिला समेत अलग-अलग क्षेत्र में आम बजट में महत्वपूर्ण फोकस-रिकेश सेन
- मैत्री बाग में आयोजित भव्य फ्लावर शो-2025 उद्घाटित
- यह बजट रोजगार, कृषि और कर राहत के माध्यम से देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराता है: मनीष पाण्डेय