कवर्धा। शहर के अलग अलग स्थानों से चोरी हुई मोटरसाइकिल एवं एलईडी बैटरी चुराने के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपियों में राहुल पिता मनोहर मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष ग्राम दौजरी थाना कवर्धा एवं ओम प्रकाश उर्फ दौवा पिता शिवकुमार साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम सकरहा घाट कवर्धा शामिल है। दोनों आरोपियों को 6 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 3 महीने पूर्व हुई चोरी की घटना का विवेचना के दौरान संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान इन दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उनके कब्जे से एक एलईडी टीवी, पीसी 2 नग, 02 नग बैटरी, 02 नग मोटर सायकल कुल कीमती 3 लाख रुपए बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक बीआर मंडावी के निर्देशन में किया गया। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुशील मलिक के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश पाटिल, प्रधान आरक्षक जितेंद्र चंदेल, जितेंद्र साहू, संतोष वर्मा, आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, गज्जू सिंह, देवनारायण चंद्रवंशी, लक्ष्मीकांत तिवारी, मोहनलाल पाटिल, सैनिक अनिल पांडे का सराहनीय योगदान रहा।