ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुवाहाटी टी-20 : नए साल की शुरुआत में बुमराह, धवन पर नजरें
Share
Notification Show More
Latest News
Shocking : बारात की तैयारी में लगे दूल्हें को जाना पड़ा थाने, सिरफिरे की धमकी के बाद मचा हड़कंप… जानें क्या है पूरा मामला
January 30, 2023
Railway Breaking : कन्फर्म टिकट देने की कवायद, 4 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
January 30, 2023
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 107 लाख मीट्रिक टन पार…. 23.39 लाख किसानों ने बेचा धान
January 30, 2023
Big news : बलात्कार मामले में आसाराम बापू दोषी, कल होगा सजा पर फैसला
January 30, 2023
अवैध निर्माण के नियमितिकरण प्रकरणों के निराकरण में देरी पर नाराज हुए सीएम बघेल… कैंप लगाकर दे लोगों को लाभ देने का निर्देश
January 30, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

गुवाहाटी टी-20 : नए साल की शुरुआत में बुमराह, धवन पर नजरें

By @dmin Published January 5, 2020
Share
SHARE

गुवाहाटी । भारत और श्रीलंका के बीच यहां के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। इस सीरीज में सभी का ध्यान भारत के दो दिग्गजों- शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह पर रहेगा, जो चोटों के बाद वापसी कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ भारत ने टी-20 और वनडे सीरीज दोनों में जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम ब्रेक पर थी और अब नए साल की शुरुआत वह जीत के साथ करना चाहेगी। श्रीलंका की मौजूदा टीम को देखा जाए हर हाल में भारत का पलड़ा उस पर भारी लग रहा है। यह हालांकि टी-20 है और खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में कोई भी टीम किसी भी को हरा सकती है। यह इस प्रारूप की खूबी है।
धवन ने चोट के कारण टीम से बाहर थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक जमाकर अपनी फिटनेस तो साबित कर दी है। अब सवाल यह है कि क्या धवन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उसी फॉर्म को जारी रख पाएंगे। उन पर जिम्मेदारी भी बड़ी है क्योंकि चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए उप-कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया है। रोहित इस समय फॉर्म में हैं और धवन के ऊपर अपने पूर्व साथी की जगह को भरने की जिम्मेदारी है। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के लिए भी यह सीरीज अपने आप को साबित करने का एक और मंच है। विंडीज के खिलाफ दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रोहित के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआतें दी थीं। धवन के साथ भी उन्हें यही करना होगा लेकिन साथ ही निजी तौर पर तीसरे सलामी बल्लेबाज के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत भी करना होगा।
बुमराह भी जुलाई में विंडीज दौरे पर चोटिल हो गए थे। उसके बाद से यह उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय सीरीज है। बुमराह के लिए यह सीरीज और इसके बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज एक परीक्षा है जो उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए देनी है। गेंदबाजी में कुंद हुई धार को बुमराह यहां तेज और पैनी करना चाहेंगे। इन दोनों के अलावा नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर के लिए भी मौका है कि वह अपने आप को मौजूदा समय में बैकअप गेंदबाजे को तौर पर ही सही लेकिन अपनी दावेदारी को पुख्ता करें।
हमेशा की तरह विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी जाहिर तौर पर एक और परीक्षा से गुजरेंगे। हां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस सीरीज में भी संजू सैमसन ड्रैसिंग में गर्मी लेंगे या उन्हें मैदान पर उतार कर मेहनत करवाई जाएगी। दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए इस समय हर सीरीज कड़ी परीक्षा है। कप्तान लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में भारत आई श्रीलंका ने टीम में अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को वापस बुलाया है। उसके पास निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा जैसे कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन क्या यह सभी भारतीय जमीन पर श्रीलंका के बुरे इतिहास को बदलने में सक्षम हैं, इस पर संदेह लगता है। कुला मिलाकर दोनों टीमें नए साल में विजयी शुरुआत चाहेंगी और इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारियों पर ध्यान देंगी।
टीमें (सम्भावित):
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दूल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर।
श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वानिंडु हसारंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), ओशाडा फर्नाडो, अविश्का फर्नाडो, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरु कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल मेंडिस, कुशल परेरा, भानुका राजापक्षा, कासुन राजिथा, लक्षण संदकाना, दासुन शनका, इसुरु उदाना।
००

You Might Also Like

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला

Government Job: इलेक्ट्रीशियन सहित 1041 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढि़ए पूरी डिटेल

हाई कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और SP को दिया नोटिस, आदेश का नहीं कराया पालन अब सख्त हुई न्यायपालिका

एडीजीपी ने ली साढ़े चार घंटे की मैराथन मीटिंग. एनएच में लगे 9 घंटे के जाम पर भी हुए नाराज

@dmin January 5, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हैरी केन की मांसपेशियों में खिंचाव, लंबे समय के लिए बाहर
Next Article दक्षिण-पूर्व जोन में प्रायवेट ट्रेन चलेंगे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Shree Kanchanpath is Chhattisgarh s best Hindi News Channel. Shree KP news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! follow us onSubscribe To Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCsJ0...Official website: https://www.shreekanchanpath.com/Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchan...Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG?t=4kh-Vv7xwhvVs_Suj2DrXA&s=09Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
वर्दी के रंग - DSP Satish Thakur के जीवन के अनछुए पहलू || KP News || Komal Dhanesar
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

बदलाव विचारधारा की: जीवित हो, तो परेशानियाँ तो आएँगी ही

January 22, 2023
Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला

Wonders of Science: 6 साल में बनी महिला से पुरूष, दांपत्य जीवन में किया प्रवेश, जाने क्या है मामला

November 22, 2022

Government Job: इलेक्ट्रीशियन सहित 1041 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढि़ए पूरी डिटेल

September 24, 2022

हाई कोर्ट ने रायपुर कलेक्टर और SP को दिया नोटिस, आदेश का नहीं कराया पालन अब सख्त हुई न्यायपालिका

September 24, 2022
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?