भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहित की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, सास-ससुर सहित एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पति का अन्य महिला से अफेयर था और ससुराल में नवविवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता ने फांसी लगा ली।
बता दें 28 अगस्त 2025 को गेंदी डबरी वार्ड 13 दुर्ग निवासी आमेश्वर सिंह ने बताया कि उसकी बहू प्रीति सिंह पति मुकेश सिंह (27) ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। चुंकि मृतका की हाल ही में शादी हुई थी तो मामला संदिग्ध लगा और इस आधार पर थाना प्रभारी थाना मोहन नगर द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठीत कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मृतका के मोबाइल से पुलिस को क्लू मिला। दरअसल मृतका के मोबाइल पर धमकी भरा ऑडियो मिला। इसके आधार पर पुलिस ने पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी एवं योगिता दुबे उर्फ रीता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच में पाया कि पति मुकेश कुमार सिंह, ससुर अमेश्वर सिंह, सास गिरिजा देवी एवं योगिता दुबे द्वारा लगातार प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 3(5) के तहत कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी
1. मुकेश कुमार सिंह निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग।
2. अमेश्वर सिंह निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग।
3. गिरिजा देवी निवासी गेंदी डबरी वार्ड 13 मोहन नगर दुर्ग जिला दुर्ग।
4. योगिता दुबे निवासी रिसाली सेक्टर भिलाई जिला-दुर्ग