दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार एसयूवी की ठोकर से आटो सवार 8 सफाई कर्मी व चालक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए। घटनी सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में आटो चालक सहित चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पांच महिलाओं को हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर अलका वाघमार व पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
मिली जानकारी के अनुासार घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली महिलाए चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से रोज आटो में आती हैं। शुक्रवार सुबह भी सफाई कर्मी महिलाएं आटो में सवार होकर अपने काम पर जा रही थी। आटो चालक ने एक महिला को विशाल मेगा मार्ट के पास उतारा और सड़क किनारे आटो खड़ी कर एक महिला का इंताजार करने लगा। इस दौरान जेल चौक की ओर से किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और आटो को रांग साउड से सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर से आटो के परखच्चे उड़ गए और कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और एयर बैग तक खुल गए। कार में सवार चालक और एक अन्य सुरक्षित रहे लेकिन आटो सवार घायल हो गए। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पद्मनाभपुर थाने से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में 5 महिलाओं की हालत सामान्य है तो वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
