बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का बड़ा प्लान फेल कर दिया। यहां सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने 45 किलो आईईडी बरामद किया है। आईईडी से नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने का प्लान बना रखा था। जवानों की सक्रियता के कारण नक्सलियों इरादों को झटका लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया। शुक्रवार की सुबह 8 बजे के दरमियान पालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ 222 बटालियन द्वारा चेरपाल से 2 किलोमीटर दूर चेरपाल पालनार के बीच नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। जवानों ने 45 किलो के आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया गया था। नक्सलियों का मकसद सुरक्षाबलों के जवानों के वाहन को निशाना बनाना था। इसके लिए 45 किलो के आईईडी को जमीन में लगाया गया। जिसे जवानों ने बरामद किया। वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों द्वारा आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गए। इसके साथ ही बीजापुर में एक बड़ी घटना घटने से रह गई।

तीन माह पहले 9 जवान हुए शहीद
बता दें लगभग तीन माह पहले 6 जनवरी को बीजापुर में ही नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था। यहां सीआरपीएफ के जवानों से भरी बख्तरबंद गाड़ी जा रही थी जिसे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस हमले में चालक सहीत 9 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना उस समय हुई जब जवान संयुक्त ऑपरेशन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोपहर 2.15 बजे कुटरू थाना अंतर्गत अम्बेली गांव के पास नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट कर जवानों की गाड़ियों को उड़ा दिया गया। धमाका इतना बड़ा था कि गाड़ी समेत जवानों के चिथड़े उड़ गए।