भिलाई। छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। प्रत्यक्ष प्रणाली से निगम के महापौर, पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष चुनाव कराया गया और इसमें भाजपा को शानदार लीड मिली है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। दुर्ग में भाजपा की अलका वाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता साहू पर 67 हजार से ज्यादा की लीड बनाई। रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस की दीप्ती दुबे को एक लाख 53 हजार 290 वाेटों से हराया। उनको 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग निगम के 44 वार्डों में भाजपा के पार्षदों ने लीड बनाई।

कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हरा दिया है। वहीं बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है। रायगढ़ में भी जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से शिकस्त दी है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। इसके साथ ही जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में भाजपा प्रत्याशी राम नरेश राय ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को 4000 वोटों से हरा दिया है। धमतरी निगम में भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा को वॉक ओवर मिल गया क्योंकि यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। इनके आगे निर्दलीय प्रत्याशी रहे।

कौन कहां कितने मतों से जीता
रायपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी मिलन चौबे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे
1 लाख 53 हजार 290 से अधिक वोटो से जीती बीजेपी
रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान जीते
34365 वोट से भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
66,179 वोट से भाजपा की जीत
दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
67 हजार वोट से भाजपा की जीत
चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
6 हजार वोट से भाजपा की जीत
धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
34085 वोट से भाजपा की जीत
कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
52 हजार वोट से भाजपा की जीत
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
41138 वोटों से भाजपा जीती
जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडे
8683 वोट से भाजपा जीती
अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
11,063 वोट से भाजपा जीती