कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले में नए साल की शुरुआत भीषण हादसे के साथ हुई। आधी रात के बाद नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार ट्रांसफार्मर से टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जोरदार था कि ट्रांसफार्मर का पोल तक टूट गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है हादसे का कारण तेज रफ्तार थी। कार सवार काफी रफ्तार में थे और जिसके कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार नए साल 2025 के स्वागत में पार्टी मना कर तीन युवक बलेनो कार क्रमांक CG 12 AT 0375 में सवार होकर लौट रहे थे। इस दौरान इनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रांसफार्मर लगे खंबे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाना है। मृतक युवक कुसमुंडा क्षेत्र का बताया जा रहा है।