ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : एनकाउंटर के बाद भी खत्म नहीं हुआ अमित जोश का केस… जानिए दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने ऐसा क्यों कहा….?
Share
Notification Show More
Latest News
विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
September 12, 2025
shreekanchanpath 330 # 12 September 2025
shreekanchanpath 330 # 12 September 2025
September 12, 2025
Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी
September 12, 2025
राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पीएम मोदी व पूर्व उपराष्ट्रपति धनकड़ भी रहे मौजूद, सीएम साय ने बधाई
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : एनकाउंटर के बाद भी खत्म नहीं हुआ अमित जोश का केस… जानिए दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने ऐसा क्यों कहा….?

By Mohan Rao Published November 9, 2024
Share
एसपी जितेन्द्र शुक्ला प्रेसवार्ता के दौरान
SHARE

मीडिया से चर्चा के दौरान एसपी ने बताई एनकाउंटर की पूरी कहानी, गुंडा बदमाशों को दी नसीहत

भिलाई। ग्लोब चौक सेक्टर-10 के पास बिना वजह दो युवकों पर गोली चलाने वाले अमित जोश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। शुक्रवार शाम को जयंती स्टेडियम के पास पुलिस से मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई है। शनिवार को दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में प्रेसवार्ता लेकर मीडिया के साथ एनकाउंटर से जुड़ी सारी बातें शेयर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमित जोश के एनकाउंटर के साथ यह केस खत्म नहीं हुआ है। अभी इसमें कई और गिरफ्तारियां बाकी है।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि 25 व 26 जून को दो इनोसेंट लोगों को गोली मारकर अमित जोश फरार हुआ था। इसके बाद इसके बाद दुर्ग पुलिस ने ताबड़तोड़ कारवाई कर अमित जोश के करीबियों के साथ उसकी मां, जीजा लक्की जॉर्ज व बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं अमित जोश के कब्जे वाले बीएसपी आवासों को खाली कराया गया। इसके बाद अमित जोश पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने अमित जोश की तलाश में अलग अलग टीमों को लगा रखा था।

साथ देने वाले सभी लोगों पर होगी कार्रवाई
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि फरारी के दौरान अमित जोश का साथ देने वाले सभी लोगों पर पुलिस अब कार्रवाई करेगी। अमित जोश के एनकाउंटर के साथ यह केस खत्म हो गया है ऐसा मानना गलत है। एसपी शुक्ला ने कहा कि पिछले चार माह से अमित जोश अलग अलग जगह छिपकर पुलिस से बच रहा था। संभव है इस बीच उसकी मदद करने वाले भी रहे होंगे जिन्होंने छिपने में उसकी मदद की है। पुलिस अब अमित जोश की मदद करने वालों का पता लगाएगी और उन पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या था पूरा मामला
आपको बताते चलें कि चार माह पहले विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था। सुनील यादव टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी है। आदित्य सिंह उड़ान अकादमी में पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की। 25 व 26 जून की दरमियानी रात सभी बाइक से घूमने निकले थे। इसी दिन हिस्ट्रीशीटर अमित जोश का एनवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे, जैसे ही ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें रमनदीप सिंह, सुनील यादव और आदित्य सिंह दिखे। सभी नशे में थे और गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, अमित जोश ने तीनों लड़कों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में सुनील यादव और आदित्य सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

भिलाई दुर्ग में आने की सूचना मिली थी
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश के दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में लुक छिप कर रहने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसे देखते हुये 7 व 8 नवंबर को होटल, लॉज, ढाबा, रेल्वे स्टेशन की चेकिंग एवं नाकेबंदी के लिए सभी थाना चौकी को निर्देशित किया गया था। एसीसीयू की भी टीम को लगाया गया था। 8 नवंबर की शाम को सर्चिंग कर रही पुलिस टीम को अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास दिखा। पुलिस को देखकर अमित जोश जयंती स्टेडियम के पास स्थित जंगल झाड़ियों की ओर भागने लगा। पुलिस की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दी।उप पुलिस अधीक्षक काईम हेम प्रकाश नायक एसीसीयू की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस गाड़ी को देखकर अमित जोश ने पुलिस के वाहन पर गोली चला दी। पुलिस व्दारा आत्मरक्षार्थ गोली चलाई गयी, जिससे मुठभेड़ में फरार आरोपी अमित जोश की मौत हो गयी। पुलिस व्दारा घटना में अपराध एवं मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर विधिवत् निरीक्षण एवं जब्ती कार्रवाई की गयी है। एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट व्दारा पंचनामा कर, डाक्टरों की टीम से अमित जोश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

35 से ज्यादा अपराध दर्ज थे अमित जोश पर
अमित जोश के खिलाफ जिले में 35 से अधिक अपराध दर्ज थे। अमित जोश 14 साल की उम्र से ही अपराध की दुनिया में आ गया था। अमित जोश पर मारपीट, गुंडागर्दी, हत्या, पिस्टल से फायर जैसे गंभीर मामले दर्ज है। गोली कांड के बाद से फरार अमित जोश पर पुलिस ने 40 हजार इनाम की घोषणा भी की थी। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि गोलीकांड के बाद अमित जोश की लगातार पतासाजी की जा रही थी। एसपी शुक्ला ने बताया कि पुलिस अमित जोश को जिंदा पकड़ना चाहती थी इसलिए  हमारी टीम ने उसे चेतावनी दी इसके बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में अमित जोश को ढेर कर दिया। एसपी शुक्ला ने बताया कि इनाम की राशि को एनकाउंटर में शामिल पूरी टीम को दी जाएगी।

You Might Also Like

विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी

राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पीएम मोदी व पूर्व उपराष्ट्रपति धनकड़ भी रहे मौजूद, सीएम साय ने बधाई

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

Mohan Rao November 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : वाहनों की जांच के दौरान कार में मिला लाखों रुपए कैश, 14 मोटरसइकिल भी जब्त
Next Article राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा, मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

September 12, 2025

Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी

September 12, 2025

राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पीएम मोदी व पूर्व उपराष्ट्रपति धनकड़ भी रहे मौजूद, सीएम साय ने बधाई

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?