ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व स्थापना का रत्नावाली कौशल ने किया स्वागत, कहा-गुरू घासीदास जी की भावनाओं के अनुरूप साय सरकार कर रही काम
Share
Notification Show More
Latest News
महिला विश्वकप में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने रखा टीम मेंबर के हेल्थ का ध्यान, साय सरकार देगी 10 लाख रुपए
November 6, 2025
छत्तीसगढ रजत महोत्सव : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित
November 6, 2025
सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो : गूंजा रायपुर का आकाश, आसमान में दिखा तिरंगा और दिल
November 5, 2025
shreekanchanpath 22 # 05 November 2025
shreekanchanpath 22 # 05 November 2025
November 5, 2025
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त, ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़
November 5, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व स्थापना का रत्नावाली कौशल ने किया स्वागत, कहा-गुरू घासीदास जी की भावनाओं के अनुरूप साय सरकार कर रही काम

By Om Prakash Verma Published August 10, 2024
Share
तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व स्थापना का रत्नावाली कौशल ने किया स्वागत, कहा-गुरू घासीदास जी की भावनाओं के अनुरूप साय सरकार कर रही काम
तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व स्थापना का रत्नावाली कौशल ने किया स्वागत, कहा-गुरू घासीदास जी की भावनाओं के अनुरूप साय सरकार कर रही काम
SHARE

मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि ईश्वर ने सृष्टि के हर जीव को निर्भय होकर जीने का अधिकार दिया। चींटी से लेकर हाथी तक को इस दुनिया में जीने का हक है। हमारे पूज्य संत गुरु बाबा घासीदास का संदेश भी यही था कि हर जीव अभय रहे।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने उक्त बातें छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना के परिप्रेक्ष्य में कही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हमारी संवेदनशील विष्णु देव साय सरकार ने गुरु घासीदास को समर्पित तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना का ऐतिहासिक और सर्वथा स्वागत योग्य फैसला लिया है। गुरु घासीदास जी का भी संदेश यही है कि इस दुनिया में हर जीव को जीने का समान अधिकार है। परम श्रद्धेय गुरु घासीदास जी ने मनखे मनखे एक समान का संदेश भले ही मानव समाज में व्याप्त जाति विभेद के दृष्टिगत दिया है, मगर हम इस संदेश की गहराई में जाएं, तो पता चलता है कि इस संदेश का निहितार्थ संपूर्ण जीव जगत के लिए है। गुरु बाबा ने दशकों पहले ही भांप लिया था कि इस पृथ्वी पर हर जीव की रक्षा जरूरी है, हर जीव को उसकी आयु तक जीने का अधिकार है। इसीलिए गुरु घासीदास जी के उपदेशों में हमें जीव दया की नसीहत मिलती है।

रत्नावली कौशल ने कहा-बाबा गुरु घासीदास ने हमें यही सिखाया है कि इस जीव जगत में सूक्ष्मत चींटी से लेकर विशालकाय हाथी तक जितने भी प्राणी हैं, उन्हें समान रूप से जीने का अधिकार है। आज मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए निरंतर जीवों की हत्या कर अपने लिए सुख के साधन जुटाने में व्यस्त है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जंगल उजाड़े जा रहे हैं, जीव हत्याएं हो रही हैं। इससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है और मनुष्य से लेकर हर प्राणी तक को तरह तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में आ गई है, गलेशियर पिघल रहे हैं, कहीं अतिवृष्टि हो रही है, तो कहीं भीषण सूखे के हालात बन रहे हैं। एसी विपदाओं से बचने के लिए मानव समाज को गुरु घासीदास के संदेशों को आत्मसात करने की जरूरत है, वरना हमारा भी अस्तित्व मिटते देर नहीं लगेगी।

रत्नावली कौशल ने जैन धर्म का शानदार उदाहरण सामने रखते हुए कहा कि जैन धर्म प्राचीन धर्म है, मगर जैन धर्म के लोग जीवों के साथ ही पेड़ पौधों के प्रति भी दया भाव रखते हैं। जैन समाज के ज्यादातर लोग बरसात के मौसम में चार माह तक हरी साग सब्जियों का भी त्याग कर देते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य यह है कि वनस्पतियों में इस मौसम के दौरान सूक्ष्म जीवों का प्रजनन, उत्पत्ति होती है। इन सूक्ष्म जीवों को भी वे पलने बढऩे और जीने का अवसर अपनी ओर से प्रदान करते हैं। गुरु घासीदास बाबा भी तो यही संदेश देते आए हैं। हर मनुष्य को चाहिए कि वह अपनी जीवनचर्या में पूज्य गुरु घासीदास बाबा के संदेश को शामिल कर उसी अनुरूप जीवन निर्वाह करे।

साय सरकार ने समझा तथ्य को
भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी के संदेश उपदेश के मर्म को किसी ने समझा है, तो वह है हमारे छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार। रत्नावली ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार सही मायने में गुरु घासीदास के पदचिन्हों पर चल रही है। तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की स्थापना के पीछे साय सरकार की मंशा जहां शेरों का संरक्षण और उनकी संख्या बढ़ाना है, वहीं गुरु घासीदास बाबा के संदेश को सार्थक करने की भी है। टाइगर रिजर्व में जहां शेरों को निर्भय होकर जीने और वंशवृद्धि का अवसर मिलेगा। रत्नावली कौशल ने कहा है कि हमारी विष्णु देव सरकार ने प्रस्तावित तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को पूज्य गुरु घासीदास बाबाजी के नाम पर समर्पित कर साय सरकार ने अपनी दूरगामी सोच का परिचय दिया है। साय सरकार ने ऐसा करके निश्चय ही सराहनीय और स्वागत योग्य कदम उठाया है। रत्नावली ने कहा कि सभी लोगों को दलगत भावना से ऊपर उठकर साय सरकार के इस सराहनीय फैसले का स्वागत करना चाहिए।. इस नेक कार्य के लिए भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री खुशवंत साहेब समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

You Might Also Like

महिला विश्वकप में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने रखा टीम मेंबर के हेल्थ का ध्यान, साय सरकार देगी 10 लाख रुपए

छत्तीसगढ रजत महोत्सव : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो : गूंजा रायपुर का आकाश, आसमान में दिखा तिरंगा और दिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त, ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़

मुख्यमंत्री साय ने नक्सल मोर्चे पर साहस दिखाने वाले दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को वीरता पदक से किया सम्मानित

Om Prakash Verma August 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साय सरकार की पहल : छत्तीसगढ़ के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, युवाओं को मिलेगा लाभ
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 298 # 10 Aug 2024

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicity #3dprinting #pmmodi #raipur #spaceinnovation #spaceindia #scienceandtechnology #isro #innovation #rajyotsav2025 #chhattisgarhrajyotsav #naya_raipur #cgfestival #statecelebrationIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
चांद तक पहुंचाने की तैयारी! 3D प्रिंटर से बने PM मोदी || Rajyotsav 2025 || KP NEWS || Faizan
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

महिला विश्वकप में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने रखा टीम मेंबर के हेल्थ का ध्यान, साय सरकार देगी 10 लाख रुपए

November 6, 2025

छत्तीसगढ रजत महोत्सव : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

November 6, 2025

सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो : गूंजा रायपुर का आकाश, आसमान में दिखा तिरंगा और दिल

November 5, 2025

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त, ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़

November 5, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?