भिलाई। लोकसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। दुर्ग से कांग्रेस ने राजेन्द्र साहू को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दुर्ग के कद्दावर नेता ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से मैदान में उतारा गया। कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ की पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।
जारी सूची के अनुसार जांजगीर चांपा से शिव कुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दुर्ग से राजेन्द्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

देखें सूची….

