ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपमुख्यमंत्री साव का सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा टाईम, हुई देरी तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
Share
Notification Show More
Latest News
पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी
September 12, 2025
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन
September 12, 2025
भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला
September 12, 2025
गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

उपमुख्यमंत्री साव का सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा टाईम, हुई देरी तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज

By Om Prakash Verma Published January 16, 2024
Share
उपमुख्यमंत्री साव का सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा टाईम, हुई देरी तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
उपमुख्यमंत्री साव का सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिलेगा एक्स्ट्रा टाईम, हुई देरी तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
SHARE

कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को समय-सीमा में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को पूर्ण करने के लिए अब अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। कार्यों को हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्णता में देरी पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान कर काम आगे बढ़ाने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी, ओएसडी वी.के. भतप्रहरी, उप सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक बी.के. लाल और विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिओ टैगिंग और कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए ‘पीडब्लूडी दृष्टिÓ मोबाइल एप लांच किया। अधिकारियों को इसकी कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई। लोक निर्माण मंत्री श्री साव ने बैठक में राज्य में निर्माणाधीन सड़कों, सेतु, पुल-पुलियों, रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओव्हर्स के साथ ही एकीकृत पंजीयन व्यवस्था, जमीन अधिग्रहण और मुआवजों के लंबित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में प्रदेश में निर्माणाधीन रोड ओव्हरब्रिज और फ्लाईओवर के काम में तेजी लाते हुए इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम धीमा होने से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए व्यवस्था सुधारते हुए तेजी से काम करवाएं। इनमें लेट-लतीफी की शिकायत नहीं आना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य पूर्ण करने में आ रही दिक्कतों का तत्परता से समाधान निकालें। इसके कारण कार्य पूर्णता में देरी नहीं होना चाहिए। साव ने ट्रैफिक और उपयोगिता को ध्यान में रखकर सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि कार्यपूर्णता के लिए अब अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। बहुत ठोस कारण होने पर ही यह स्वीकार्य होगा। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में काम का हर चरण समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों से एग्रीमेंट के अनुसार सभी काम समय-सीमा में पूर्ण कराने कहा। साव ने अधिकारियों से कहा कि काम पूरा होते ही ठेकेदारों को त्वरित भुगतान करें। इसमें अनावश्यक देरी नहीं होना चाहिए। नियमित भुगतान से काम में गति बनी रहती है।

अरूण साव ने बैठक में कहा कि हमारा अनुभव और हमारी विशेषज्ञता विभाग के काम में दिखनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग लोगों के लिए निर्माण करने वाला विभाग है। अच्छे कार्यों से विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ती है। इससे राज्य और सरकार की भी प्रतिष्ठा बढ़ती है। आपके काम से प्रदेश की छबि बनेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम की गुणवत्ता सर्वोपरि होना चाहिए। गुणवत्ता से समझौता आपके काम की प्रतिष्ठा से समझौता है। इसलिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने मुख्यालय में ही रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थलों का नियमित भ्रमण कर कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने नवनिर्मित सड़कों के परफॉमेन्स गारंटी (Performance Guaranty) का निष्पादन प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बैठक में कहा कि काम की शुरूआत से ही निर्माण कार्यों की पुख्ता मॉनिटरिंग करें। ठेकेदारों द्वारा काम में देरी या लापरवाही करने पर तुरंत कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय देने को कहा। उन्होंने सभी कार्यों में समय-सीमा का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री तथा निर्माण कार्यों, दोनों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को शहरी आबादी की सुविधा के लिए रिंग रोड निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इससे शहर के लिए बाई-पास रोड मिलने के साथ ही मुख्य मार्ग का यातायात भी तेज और स्मूथ होता है।

You Might Also Like

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

Om Prakash Verma January 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर ऋचा चौधरी ने ली विभागीय बैठक, कहा- स्वीकृत व अप्रारंभ कार्यों के लिए फिर से लेनी होगी सरकार की अनुमति
Next Article सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला 'स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट' सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला ‘स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट’

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

September 12, 2025

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

September 12, 2025

भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?