नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के आमदई माइंस में नक्सलियों द्वारा लगाए आइईडी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर घायल हो गया है। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मजदूर का इलाज छोटेडोंगर अस्पताल में जारी है। नक्सलियों ने मजदूरों को काम नही करने की हिदायत दी है, इससे इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक, इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही प्रेशर IED प्लांट कर रखा था। शुक्रवार की सुबह मजदूर जंगल के रास्ते माइंस जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर के रहने वाले एक मजदूर रितेश गागड़ा (21) का पैर IED पर आ गया। इसके कारण यहां जोरदार धमाका हुआ। इसकी चपेट में आने से रितेश सहित एक अन्य मजदूर की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर घायल भी हो गया। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद एक मजदूर लापता भी है। घटना के बाद पुलिस द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।