ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पटाखों पर तर्क-कुतर्क का यह दौर कैसा
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल
September 12, 2025
गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प
September 12, 2025
Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर
September 12, 2025
गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल
September 11, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पटाखों पर तर्क-कुतर्क का यह दौर कैसा

By Om Prakash Verma Published November 12, 2023
Share
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
SHARE

-दीपक रंजन दास
सनातन अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ता रहा है। उसने प्रकृति, अंतरिक्ष और अदृश्य लोक को अपनी सकारात्मक कल्पना के द्वारा भांपा-सीखा और स्वयं को उसके लिए अनुकूल करता गया। जीवन पद्धति, खान पान, पहनावा ओढ़ावा इसी तरह विकसित हुआ। उसके पास वैज्ञानिक उपकरण भले न रहे हों, पर उसने अपने अनुभवों की संख्यिकी का उपयोग किया, उसका वैज्ञानिक विश्लेषण किया और नतीजों पर पहुंचे। पर ऐसा प्रतीत होता है कि विज्ञान आधारित वह समाज कहीं खो गया है। हमारी सोच पोथी के जंगल में भटक गई है। हमारा ध्यान इसपर ज्यादा है कि लोग क्या कह रहे हैं, महत्वपूर्ण लोग क्या सोचते हैं। समाज के कथित कर्णधारों के उद्देश्य को समझे बिना ही हम यह मान लेते हैं वह तमाम बातें समाज हित में कर रहा है। पृथ्वी पर कहीं सिर्फ बर्फबारी थी तो कहीं सूखे रेगिस्तान और रेतीले तूफान। भारत भूमि ही वह इकलौती जगह थी जहां जीवन के अनुकूल सभी परिस्थितियां उपलब्ध थीं। हमारे पास उपजाऊ जमीन, पर्याप्त से ज्यादा पीने योग्य पानी, जंगल, मैदान, पठार सबकुछ था। जब शेष दुनिया जीवित रहने के उपाय कर रही थी, तब हमारा विज्ञान हमें अंतरिक्ष तक लेकर जा रहा था। प्रात: स्नान की शुरुआत भी संभवत: ऐसे हुई कि सुबह जब हम बिस्तर से निकलते हैं तो शरीर का तापमान अधिक होता है। तब तालाब और नदी का पानी सर्द हवाओं के मुकाबले गर्म होता है। गर्मियों में जब हम शीतलता ढूंढते हैं तो गर्म हवाओं की तुलना में पानी ठंडा लगता है। प्रात: स्नान न केवल हमारे भौतिक शरीर को ताजगी और स्फूर्ति से भर देता था बल्कि एक शुद्धता का भाव भी लेकर आता था। टंकी का पानी और बाथरूम के जमाने में यह विज्ञान काम नहीं करता। प्रत्येक तीज-त्यौहार और पर्व मौसम के अनुकूल था। पर अब उस तर्क को समझने वालों की कमी हो गई है। इसलिए जब कोई कहता है कि दीपावली में पटाखे नहीं चलाने चाहिए तो लोग कुतर्क में उलझ जाते हैं। एक ऐसा ही कुतर्क इन दिनों सोशल-मीडिया पर चल रहा है। लोग इजरायल-हमास और रूस-यूक्रेन युद्ध का हवाला देते हुए पूछने लगे कि वहां प्रदूषण नहीं हो रहा है क्या? बात सिर्फ प्रदूषण की नहीं है। एक तरफ तो आप लक्ष्मीजी की पूजा कर रहे हैं, धन-धान्य, सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं और दूसरी तरफ अपने संसाधनों को धमाकों के साथ राख कर रहे हैं। वैसे भी युद्ध कोई शौक से नहीं करता। ये दो युद्ध दुनिया को यह जताने के लिए काफी हैं कि सैन्य सामथ्र्य बढ़ाने का कोई खास फायदा नहीं होता। जिन देशों के बारे में हमारा यह मानना था कि उन्हें चींटियों की तरह मसल दिया जाएगा, वैसा कुछ संभव नहीं हो पा रहा है। तब याद आता है महात्मा गांधी का फार्मूला। भारत को आजादी भी मिल गई और अंग्रेजों के प्रति वैसी नफरत भी नहीं पैदा हुई जो हो सकती थी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

गरियाबंद में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 माओवादी ढेर… एक करोड़ का इनामी भी शामिल

Om Prakash Verma November 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दिवाली पर सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 15 हजार रुपए
Next Article कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया की चपेट में आ रहे युवा, कोविड ने कमजोर किये फेफड़े कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया की चपेट में आ रहे युवा, कोविड ने कमजोर किये फेफड़े

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ, महिला उद्यमी रागिनी जायसवाल स्थानीय उत्पादों से फिटनेस एवं न्यूट्रीशन के लिए कर रही पहल

September 12, 2025

गरियाबंद मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, सीएम साय ने फिर दोहराया नक्सलमुक्त भारत का संकल्प

September 12, 2025

Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ में ग्रीन एनर्जी पर फोकस, सीएम साय ने कहा- 2027 तक 5 लाख लोगों तक पहुंचाएंगे सोलर पावर

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?