अमरावती (एजेंसी)। तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को आंध्रप्रदेश की सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार के मामले में उनकी गिरफ्तरी हुई है। यही नहीं एपी पुलिस ने एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी पूर्वी गोदावरी जिले से हिरासत में लिया। चंद्रबाबू पर भ्रष्टाचार के मामले में 2021 में केस दर्ज किया गया था। नायडू पर सीआईडी ने धारा 120(8), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 471, 409, 201, 109आरडब्ल्यू और 37 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पूर्व सीएम जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।
नंदयाल रेंज की अपराध जांच विभाग (सीआइडी) के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने आरके फंक्शन हॉल में स्थित चंद्रबाबू नायडू के शिविर से उन्हें गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह यह कार्रवाई की गई। इस दौरान टीडरपी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू को आंध्रप्रदेश कौशल विकास निगम घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद चंद्रबाबू नायडू ने मीडिया से कहा, ‘मैं किसी भी भ्रष्टाचार मामले में शामिल नहीं हूं। सीआईडी ने बिना किसी सबूत के मुझे गिरफ्तार किया है।