जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में नारायणपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने इस मामले थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दरअसल महिला गांव में अपना मकान बनवा रही थी। इस दौरान तीन लोग उसके घर काम करने आए। काम के दौरान एक दिन एक युवक ने नाबालिग को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। यही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस तरह वह लगातार नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग जब प्रेग्नेंट हुई तो राज खुला और मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नारायणपुर पुलिस ने बताया कि यहां के एक गांव की 35 वर्षीय विवाहित महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। उसने अपनी शिकायत में बताया कि फरवरी 2023 में वह अपने गांव में मकान बनवा रही थी। इस दौरान 35 वर्षीय शख्स अपने 02 साथियों के साथ काम करने आया था। 15 फरवरी 2023 को सुबह से दोपहर के बीच वह लकड़ी आदि की व्यवस्था करने दूसरे मोहल्ले में गई थी। इस बीच उसके दो बच्चे भी स्कूल गये थे। घर पर उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी अकेली थी।
नाबालिग को अकेला देख आरोपी ने उसे झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह क्रम लगातार चलता रहा। आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात को किसी को बताने जान से मारने की धमकी दी थी। इस बीच महिला को अपनी बेटी में कुछ शारीरिक बदलाव महसूस हुए। संदेह होने पर उसने अपनी बेटी की अस्पताल ले जाकर जांच कराई तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद नाबालिग ने सारी बात अपनी मां को बताई। महिला ने बिना देर किए इसकी शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर 35 वर्षीय आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन), 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से दुष्कर्म
नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया। 35 वर्षीय विधवा महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यू वर्ष 2020 में हो गई थी। उसके 05 बच्चे हैं। इसके पति के मृत्यू के बाद उसके देवर ने शादी का झांसा देकर 26 सितंबर 2022 के बाद से कई बार दुष्कर्म किया। उसके देवर से उसे एक बेटी भी पैदा हुई। बेटी पैदा होने के बाद उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। महिला की शिकायत के बाद 32 वर्षीय आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन) के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।