रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नन्द कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नंद कुमार साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष नंद कुमार साय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति व कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें नवीन दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री नन्द कुमार साय
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 29, 2023
को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उन्हें राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
ने श्री साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।