बीजापुर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर जिले के भोपालपटनम के ग्राम संड्रापल्ली के 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दामन थामा है। कांग्रेस में शामिल होने पर बीजापुर विधायक ने सभी का स्वागत कर उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया है।
इस मौके पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि संड्रापल्ली के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया हैं। आने वाले दिनों में और लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी नीतियों के अलावा किसानों के जेब में धान का पैसा और तेंदूपत्ता का पैसा डालने का काम किया है।

भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा पिछले 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी, लेकिन हमारे गांव का विकास नही हुआ। किसानों को भी भाजपा ने समर्थन मूल्य के नाम पर ठगा है। भुपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ जो वादा किया है। उन वादों को 4 सालों में पूरा किया है। विधायक जिले के विकास को लेकर गंभीर है। वे लगातार विकास कर रहे है।उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस पार्टी प्रवेश किये है। प्रवेश के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
