कोंडागांव Kondagaun. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के फैमिली कोर्ट में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक जितेंद्र पटेल परिवार न्यायालय में गार्ड के रूप में पदस्थ था। रविवार सुबह काम पर आने के बाद 9:30 से 10:00 बजे के उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि आरक्षक जितेन्द्र पटेल लंबे समय से परिवार न्यायालय में ड्यूटी कर रहा था। जिस समय आरक्षक ने आत्महत्या की उस समय दो सिपाही भी मौजूद थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। फिलहाल आरक्षक की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।