जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बारात ले जा रहे दूल्हें को बीच में ही पुलिस ने उठा लिया। दूल्हे को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। जब इसकी जानकारी लड़की पक्ष व दूल्हे के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी थाने पहुंचे तो पुलिस ने जो वजह बताई उससे हैरान रहा गए। दरअसल दूल्हे के खिलाफ एक लड़की ने शादी का झांस देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया और कार्रवाई नहीं होने पर थाने में ही आत्मादाह करने की धमकी दी। लड़की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।
यह पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार खरौद निवासी निरंजन आदित्य (30) की शादी सक्ती जिले के अड़भार निवासी एक युवती से तय हुई थी। शादी की सभी रस्म पूरी हो चुकी थी और बुधवार रात को बारात निकली। अभी बारात नगारीडीह तक पहुंची ही थी कि पुलिस ने बारात रोक दी और दूल्हा बने निरंजन आदित्य को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

साथ में पढ़ने वाली लड़की से किया दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि निरंजन आदित्य के खिलाफ एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी और निरंजन आदित्य की करीब चार साल से जान पहचान है। दोनों एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते थे। इस बीच दोनों में घनिष्ठता बढ़ गई। लकड़ी का आरोप है कि निरंजन ने उसे शादी का झांसा दिया और बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह शादी की बात कहती तो हर बार आरोपी बस आश्वासन देकर टाल जाजा। लेकिन लड़की को जब पता चला कि निरंजन कहीं और शादी कर रहा है तो उसने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में ही खुदकुशी की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने एक्शन में आई और आरोपी निरंजन आदित्य को बीच बारात से गिरफ्तार कर लिया।
