रायपुर Raipur. बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर सहायता राशि की घोषणा की गई है। छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रत्येक मृतक नाम पर 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
बता दें बुधवार आधी रात को बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास बोलेरो व ट्रक की आमने सामने से भिड़त हो गई। हादसे में पांच महिलाओं, चार पुरुषों व दो बच्चों की मौत हो गई। साहू परिवार के सभी लोग भटगांव से बोलेरो में सवार होकर ग्राम मारकाटोला शादी के लिए बारात के साथ गए थे। इसके बाद देर रात सभी वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही गुरुर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर मरच्यूरी भिजवाया गया।

सीएम बघेल ने जताया था दुख
हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गहरा दुख जताया और मृतकों परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव जी के परिवार को इस दुखद घड़ी में सहायतार्थ प्रति मृतक चार लाख रुपये की राशि की घोषणा करता हूँ। यह घटना बेहद दुखद है, ईश्वर की मर्जी के आगे हम सब नतमस्तक हैं। लेकिन इस दुःख में हम सब एकजुट हैं।
