बालोद। जिले में शिक्षक के घर पर दिन दहाड़े लाखों की चोरी हो गई। पति व पत्नी दोनों कामकाजी हैं और काम पर निकलने के बाद चोरों ने घर पर वारदात को अंजाम दिया। तीन दिन पुराने मामले में बालोद पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्र 11 चिखलाकसा निवासी ऋजु यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। ऋजु यादव नेहरू नगर दल्ली राजहरा मे आंगनबाडी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है और उसका सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम रजही में कार्यरत है। 10 अप्रैल को वह अपने पति के साथ स्कूल जाने के लिए घर से सुबह 9.40 बजे निकली थी। उसके पति ने उसे आंगनबाड़ी छोड दिया और स्कूल चला गया।

आंगनबाडी केन्द्र से दोपहर 1.30 बजे वह वापस लौटी तो देखी कि उसके ससूर अपने कमरे मे लेटे थे और घर के अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त पडा था। अलमारी से सोने के कई जेवर गायब मिले। इसमें ज्यादातर सोने के जेवर हैं। महिला की शिकायत के मुताबिक सोने का मंगलसूत्र, सोने के चेन, अंगूठी, कान की बाली, झुमका, दाना, इयररिंग जो कि लगभग 10 तोले से भी ज्यादा है। वहीं चांदी की करधन व अन्य जेवर लगभग 30 से 35 तोला भी गायब हो गया। इसके अलावा नगदी रकम चोर चुरा ले गए।
