बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड दिए जाने की शुरुआत की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुरू किए गए इस सम्मान को सामाजिक कार्य में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। पहला सम्मान गुरुर क्षेत्र की पांच महिलाओं को गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रदान किया गया है। वह अपने-अपने क्षेत्र में समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रही हैं।

गुरूर नगर के जागृति भवन में हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष चांद्रिक गंजीर ने कहा कि सुषमा स्वराज हमारी पथ प्रदर्शक हैं। वह एक सशक्त महिला का जीवंत उदाहरण रहीं हैं। हर महिला को उनकी तरह सशक्त बनना चाहिए। विभा श्रीवास्तव ने कहा कि हम उनके दिखाए हुए पथ पर हमेशा आगे बढ़ेंगे। उनकी स्मृतियों में हम आज सम्मान करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।

जनपद पंचायत गुरूर की पूर्व अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ने कहा कि सुषमा स्वराज एक सशक्त महिला का जीवंत उदाहरण रहीं हैं। हर महिला को उनकी तरह सशक्त बनना चाहिए। मंडल अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर ने कहा कि उनका व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मीनू साहू, सविता साहू, पवाईया साहू, सोनकुंवर चंदेल, सरस्वती मानिकपुरी का सम्मान किया गया।
