दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत ग्राम चंगोरी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत घर-घर जाकर राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को बताया।
प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति व धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी आम जन को जोडऩे का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसी भाईचारे को स्थापित करने के लिए आमजन के दुख सुख में भागीदार बनकर देश में पुन: आपसी भाईचारा स्थापित करने का काम कर रही है, इसके लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की हैं।


भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी बढ़ा रखी है. किसान और युवा भाजपा से परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना लागू कर राज्य सरकार ने देश में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विकास की गंगा बहाई जा रही है और इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार चार वर्षो से ऐतिहासिक बजट देकर पुरे क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं।


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र साहू, नंद कुमार सेन अध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड छ. ग. शासन, जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, कृषि सभापति योगिता चंद्राकार, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस कृष्णा देवांगन, जनपद सदस्य डुमेश्वरी देशमुख, सरपंच भुनेश्वरी पारकर, तुलसी राम देशमुख, खोमेश्वर प्रसाद देशमुख, हिन्छा राम पारकर, कोमल अमरित, डुमेश्वरी, कोमल अमरित यशवंत देशमुख, दिनेन्द्र देशमुख , गायत्री देशमुख, कुन्ती देशमुख, पुष्पा देशमुख, दानेश्वर देशमुख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।