भिलाई। बीती रात भिलाई नगर थाना क्षेत्र में फिर एक चाकूबाजी की घटना हुई है। इस बार आरोपी भिलाई क्राइमब्रांच में तैनात एएसआई का बेटा है। दरअसल एएसआई का बेटा और उसका आरक्षक दोस्त साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ और विवाद के बीच एएसआई के बेटे ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। उतई थाने में पदस्थ आरक्षक ताम्रध्वज चंद्राकर बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। सिविक सेंटर में रुककर उसने एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू सोनी (28) को फोन कर बुलाया। इसके बाद दोनों ने देर रात तक सिविक सेंटर स्थित रतन बार में बैठकर शराब पार्टी की। शराब पार्टी के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
इसके बाद आरक्षक ताम्रध्वज बार से बाहर निकलने लगा इनते पीछे से आक सोनू सोनी ने अपने पास रखे चाकू से सिपाही के जांघ पर चार से पांच बार वार कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव व सीएसपी निखिल रखेचा ने टीम भेजी। पुलिस ने रात में ही एएसआई के आरोपी बेटे सोनू साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षक ताम्रध्वज साहू का इलाज सेक्टर-9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।





