भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के रेल मिल में काम कर रहे मजदूर का रोलर में पैर फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। रोलर में फंसने के बाद कर्मचारी की चीखने लगा। साथी कर्मचारियों ने मशीन को बंद कर कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला गया। कर्मचारी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे शुरुआती इलाज के लिए प्लांट के मेन मेडिकल पोस्ट में ले जाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट में यह हादसा गुरुवार सुबह लगभग10 से 11 बजे के बीच की है। ठेका श्रमिक विनय मौर्या हादसे का शिकार हो गया। हादस रेलमिल में हुआ है जहां कर्मचारी काम कर रहा था। बताया जा रहा है मजदूर ने रोलर को साफ करने के लिए पैर लगाने का प्रयास किया था। इसके कारण रोलर के पट्टे में मजदूर का पैर फंस गया। हादसे के बाद मजदूर की चीख पुकार निकल गई। तत्काल मौके पर कर्मचारियों की भीड़ लग गई। मौके पर अधिकारी भी पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद रोलर में फंसे मजदूर को बाहर निकाला जा सका। फिलहाल मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया जा रहा है।




